हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 177 परिवारों को उनके आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त जारी की गई।

कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने 177 जरूरतमंद परिवारों को चेक वितरित कर आवास योजना का लाभ पहुंचाया।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित छत उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

वहीं नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.