नैनीताल। घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत, छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एतद्वारा यह आदेशित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुओं, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 01 से 05) तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनॉकः 16.01.2026 तथा 17.01.2026 (दो दिवसीय) अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना (तहसील हल्द्वानी, लालकुओं, कालाढूंगी, रामनगर) में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुँचा दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.