नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में आयोजित नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की अग्रणी विश्वविद्यालयों की अत्यंत प्रतिस्पर्धी टीमें भाग लेती हैं। ऐसे उच्च स्तर की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुँचना विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय उपलब्धि है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही कुमाऊँ विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025–26 के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है।

 कुलपति  के कुशल दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय चतुर्मुखी विकास की ओर अग्रसर है तथा अकादमिक, शोध आदि के अतिरिक्त खेलकूद के क्षेत्र में भी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

“इस अवसर पर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा; अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत; कुलानुशासक प्रो. एच.एस. बिष्ट; प्रो. चित्रा पांडेय; प्रो. रजनीश पांडेय; प्रो. अतुल जोशी; प्रो. संतोष कुमार; प्रो. ललित तिवारी; प्रो. बीना पांडेय; प्रो. अमित जोशी; प्रो. महेंद्र राणा; कुल सचिव डॉo मंगल सिंह; वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी; डॉ. संतोष कुमार, डॉ सुरेन्द्रसिंह डॉ राजेश कुमार आदि सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.