ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्मैक बंटवारे पर हुए झगड़े में दोस्त ने समीर को मार डाला था

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी सहित दो लोग गिरफ्तार

रामनगर। रामनगर के गूलरघट्टी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समीर उर्फ लक्की की हत्या उसी के बचपन के दोस्त गूलरघ‌ट्टी निवासी नजीर ने की है। दोनों के बीच स्मैक के बंटवारे पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान नजीर ने ईंट से सिर पर कई वार कर समीर उर्फ लक्की को मौत के घाट उतार दिया। उसके साथ मौके पर मौजूद पुछड़ी निवासी आशीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बुधवार रात तीनों ने पहले शराब और फिर स्मैक पी। इस दौरान स्मैक के बंटवारे पर समीर और नजीर बीच धक्का-मुक्की हो गई। धक्का लगने से नजीर सिंचाई नहर में गिर गया और उसके हाथ में एक ईंट आ गई जिससे उसने समीर के सिर पर कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

स्मेका सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया युवकों को स्मैक बेचने वाले तस्कर का पता लगाया जा रहा। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्मैक बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पर किसी वस्तु से चोट के निशान मिले थे। जांच में पता चला कि हत्या के समय घटनास्थल पर समीर समेत तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने समीर के दोस्त गूलरघ‌ट्टी निवासी नजीर और पुछड़ी निवासी आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नजीर ने बताया कि वह लोग नशे के आदी है।

पुलिस टीम को दिया 1500 रुपये का इनाम

समीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम 1500 रुपये का इनाम घोषित किया है। टीम में सीओ सुमित पांडेय, कोतवाल सुशील कुमार, दीपक बिष्ट, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, तारा सिंह राणा आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

6 पर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में 239 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। आरोपी की निशानदेही पर इंट और खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नाजीर के खिलाफ हत्या समेत कई धराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तेज बारिश में उफनते गधेरे बने जानलेवा, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग; महापौर ने जताई चिंता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.