ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भीमताल। विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा में आयोजित हुआ
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर

विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा अंतर्गत राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रौशिल में आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना रहा।

शिविर में नोडल अधिकारी शैलेन्द्र नेगी, अपर जिलाधिकारी, नैनीताल ने जनता की समस्याओं को सुना। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।

*शिविर के दौरान कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 224 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शान्ती महरा, क्षेत्र प्रमुख भीमताल डा० हरीश सिंह विष्ट, जिला पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत ओखलढुंगा के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.