देहरादून। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अलावा किसी दूसरे काम में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी सीईओ को इसके आदेश जारी कर दिए।

शिक्षकों से आरटीई ऐक्ट की धारा 27 में तय जनगणना, आपदा राहत-बचाव और निर्वाचन संबंधी कामों से अन्य कोई दूसरा काम नहीं लिया जाएगा। हाल में ही शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सामने इस मामले को रखा था।

शिक्षकों का कहना था कि राज्य में समय-समय पर शिक्षकों को शिक्षण से अन्य काम न लिए जाने के आदेश दिए जाते हैं। लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।

हाल में भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। शिक्षकों के अन्य कामों में व्यस्त होने की वजह से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.