ब्रेकिंग न्यूज़

ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ की सफेद चादर देख पर्यटक और स्थानीय लोग  हुए खुश, पर्यटकों के चेहरों पर लौटी रौनक
नैनीताल। पहाड़ी पर्यटन नगरी नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने पूरे शहर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही 23, 24 और 25 जनवरी (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी, जो अब सटीक साबित होती नजर आ रही है।
बादलों के बीच शुरू हुई बर्फबारी
पिछले दो दिनों से नैनीताल के ऊपर आसमान में घने बादलों का कब्जा बना हुआ था। शुक्रवार को हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान शीतकालीन बरसात (विंटर रेन) न होकर सीधे बर्फ गिरने का नजारा देखने को मिला।
इन इलाकों में गिरी सीजन की पहली बर्फ
नैनीताल के
नयना पीक,
स्नोव्यू,
टिफिन टॉप,
किलबरी,
सात नंबर,
बिड़ला चुंगी
सहित अन्य ऊंचे इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं मॉल रोड क्षेत्र में हल्की बरसात और छोटे-छोटे ओले गिरते देखे गए।
पर्यटकों में खुशी, बढ़ी ठंड
बर्फबारी से जहां स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए, वहीं नैनीताल पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है।
इस बार नहीं हुई शीतकालीन बारिश
खास बात यह है कि नैनीताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई, जबकि सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें :  शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला नैनीताल बैंक का प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.