ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास आएगी। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। केमिस्ट्री और आईटी से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद है, जॉब ऑफर मिलने की संभावना बन रही है।

बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और लोग व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।

वृषभ

खासतौर पर रेस्टोरेंट या फूड बिजनेस से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। व्यापार में नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे और करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। सकारात्मक रवैया आगे बढ़ाएगा।

मिथुन

जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। मित्रों से उपयोगी सलाह मिलेगी, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को नया और क्रिएटिव काम करने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

करियर में सीनियर का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें।आर्थिक मामलों में करीबी लोगों से सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने की योजना बनेगी। लेन-देन में सावधानी जरूरी है और काम का अधिक दबाव सेहत को प्रभावित कर सकता है।

सिंह

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है और करियर में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। खुशनुमा स्वभाव घर और ऑफिस दोनों जगह सकारात्मक माहौल बनाएगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का आप डटकर सामना करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या

परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।व्यापार में मुनाफे के योग हैं और सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कॉमर्स के छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

तुला

व्यापार में बड़ी डील से धन लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन का योग बन रहा है, जिससे मन को शांति मिलेगी। ऑफिस में आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं।

वृश्चिक

कारोबारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में काम की रफ्तार बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को गिफ्ट देने से रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, लेकिन जरूरी सामान संभालकर रखें।

धनु

प्राइवेट नौकरी करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको उत्साहित करेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर

दोस्तों के साथ आउटिंग से मन खुश रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे।आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। खेल में रुचि रखने वालों को स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन खास है।

कुंभ

नकी सलाह से कमाई का नया जरिया मिल सकता है।जीवनसाथी के सहयोग से काम आसानी से पूरा होगा। उ टीचर्स के लिए दिन शुभ है और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

मीन

आर्ट्स के छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा और पढ़ाई की समस्याएं दूर होंगी। किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा।

यह भी पढ़ें :  भागे हुए कपल को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, बोले 'जन्म देने वाले माता-पिता के बारे में भी सोच लेते'

You missed

error: Content is protected !!