ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

देहरादून। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के अधिकारियों व कर्मियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) – विशिष्ट सेवा के लिए:

योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड पुलिस

सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम):

पुलिस सेवा

इंस्पेक्टर ज्योति चौहान

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रबोध कुमार घिल्डियाल

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शिवराज सिंह

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर साजिद अली

करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)

हेड वार्डर बीरबल यादव

अग्निशमन सेवा (फायर सर्विस)

लीडिंग फायरमैन मुकेश कुमार पोखरियाल

लीडिंग फायरमैन गिरीश चंद्र लोहानी

होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस

सेक्टर वार्डन मीना मोहन शर्मा

डिप्टी डिविजनल वार्डन रविंद्र मोहन काला

सीबीआई

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र (सीबीआई, देहरादून ब्रांच)

पदकों का विवरण:

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष रूप से उत्कृष्ट और विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है, जबकि सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति निष्ठा और मूल्यवान सेवा के लिए दिया जाता है।

इस वर्ष देशभर में कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) घोषित किए गए हैं, जिनमें 89 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 3 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा और 4 करेक्शनल सर्विसेज के लिए हैं।

इसी प्रकार, 756 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) में से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्निशमन सेवा, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा और 25 करेक्शनल सर्विसेज के लिए प्रदान किए गए हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.