ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

वन पंचायत भूमि पर अवैध सड़क निर्माण पर प्रशासन सख्त, एसडीएम अंशुल भट्ट ने किया मौके का निरीक्षण

धारी (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा के अंतर्गत धारी तहसील की ग्राम पंचायत कौल में वन पंचायत की भूमि से अवैध रूप से काटी गई सड़क के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने दिनांक 24 जनवरी 2026 की रात्रि में अवैध रूप से काटी गई कच्ची सड़क का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के वन पंचायत की भूमि पर कच्चा मोटर मार्ग बनाया गया है, जो वन संरक्षण अधिनियम एवं अन्य नियमों का उल्लंघन है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने वन विभाग एवं ग्राम पंचायत के सरपंच को दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम अंशुल भट्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध खनन या सड़क निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मामले की गहन जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम धारी ने बताया कि क्षेत्र में बिना परमिशन के चल रहे रिसोर्ट व होटल की चेकिंग की जा रही है।  बिना परमिशन के चल रहे एक रिसॉर्ट को सील किया गया है। 

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी तहसील में SIR आपत्ति की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.