ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकासखंड के नोडल अधिकारी एवं सहायक जिला पंचायत अधिकारी असलम अली ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पारस्परिक सहयोग और निरंतर परिश्रम के फलस्वरूप विकासखंड ओखलकांडा को दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गया, जो एक सराहनीय उपलब्धि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख केशव दत्त रुबाली ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर सरकार ने देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहल “एक भारत–एक कानून” की मजबूत और सशक्त परिभाषा प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी, बल्कि उनके अधिकार भी और अधिक सुरक्षित होंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन हिमेश रावत, सहायक विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधान सुमन देवी, मदन परगाईं, शोभा चिलवाल, कुसुमा देवी, त्रिलोचन, पुष्पा देवी, लता मेहरा, बीना चिलवाल, चांदनी थूवाल, कमल बोरा, बलवीर सिंह सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपचंद, कृष्ण कुमार, शहनवाज आलम एवं हिमेश रावत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी देशराज, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र नगदली, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र कुमार सहित विकासखंड के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.