ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के अंतर्गत समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “समान नागरिक दिवस” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को समान नागरिक संहिता के प्रावधानों, अधिकारों एवं कानूनी पहलुओं से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ग्रेड-1 रोहिताश शर्मा ने उपस्थित महिला समूह एवं अन्य जनसमूह को समान नागरिक संहिता के उद्देश्य, लाभ एवं इसके सामाजिक प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में समानता, न्याय और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभियोजन विभाग से उपस्थित सुनीता बोरा एवं शिवांजलि शर्मा ने समान नागरिक संहिता से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित बिंदुओं को सरल भाषा में समझाते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन चंदन भंडारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ग्रेड-2 दीपेंद्र बमोला, लेखाकार सिद्धार्थ शर्मा, सीएम सीमा पांडे, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सीमा कुंवर, सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में समान नागरिक संहिता को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इसे सामाजिक समानता की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.