ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

भीमताल।  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ucc के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को प्रथम यूसीसी दिवस ब्लॉक भीमताल में मनाया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कानून की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रमुख ने कहा यूसीसी का उद्देश्य समाज के हर नागरिक को समान अधिकार देना और दशकों से चली आ रही कानूनी विसंगतियों को दूर करना है।

यह दिवस भविष्य में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता को यूसीसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

जिससे यूसीसी के माध्यम से विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार और अन्य पारिवारिक मामलों में सरलता आएगी। आए लोगों ने भी इस नई व्यवस्था के प्रति अपनी जिज्ञासाएं साझा की और कानून की बारीकियों को समझा।

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

यह कानून किसी जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण और सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

हमने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, बहुविवाह और कुप्रथाओं को समाप्त कर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण होगा।नारी शक्ति के सशक्तिकरण, प्रगतिशील समाज का प्रतीक यूसीसी कानून –डॉo हरीश सिंह बिष्ट 

इस अवसर पर बीडीओ हर्षित गर्ग, ईओ राहुल साह, एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान, छेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.