ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन व देशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस द्वारा अवैध नशीले इंजेक्शन और शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान चौकी मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 अदद Buprenorphine तथा 25 अदद Avil इंजेक्शन (कुल 50 नशीले इंजेक्शन) बरामद किए। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 31/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

सोनू सागर पुत्र विजय सागर, निवासी वार्ड नंबर 27, गांधी नगर, मंगलपड़ाव, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 38 वर्ष।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक  विजय मेहता के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 27 जनवरी 2026 को स्वर्गीय खुशीराम पार्क, तिकोनिया चौराहा, चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र से आरोपी को 152 पाउच संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 32/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

अमन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी हिम्मतपुर मोटा हल्दू अर्जुनपुर, थाना लालकुआं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्दूचौड़ में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर घायल
error: Content is protected !!