ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी जमीन की जांच के दौरान भिड़े दो पक्ष, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा कनखल

कनखल में खुलेआम चली गोलियां, दो लोग गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

इस फायरिंग की घटना में हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सचिन चौहान के अलावा गांव निवासी किशनपाल को भी गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान अतुल चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.