ब्रेकिंग न्यूज़

हल्दूचौड़–लालकुंआ।  किसान पेंशन योजना के लाभार्थियों के भूमि अंश अपडेट कार्य हेतु पंचायतघर डूंगरपुर में आयोजित शिविर में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं।

पोर्टल के सही ढंग से कार्य न करने और राजस्व विभाग व कृषि विभाग के कर्मचारियों की भारी कमी के कारण क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को दिनभर अपनी बारी का इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन काम न हो पाने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

किसानों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए हल्द्वानी–नैनीताल क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणी पांडे, ग्राम प्रधान गीता बिष्ट, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, हरीश चन्द्र कबड्वाल, विकास सिरौला, चंपा पांडे, देवेन्द्र तिवारी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि किसानों को राहत देने के लिए

पोर्टल की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए

तथा शिविर में कार्यरत स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए,

ताकि भूमि अंश अपडेट का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इस संबंध में दुर्गापालपुर परमा–बेरीपड़ाव क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने किसानों की समस्या को लेकर तहसीलदार लालकुंआ के माध्यम से एसडीएम लालकुंआ को प्रतिवेदन सौंपा, जिससे भविष्य में क्षेत्र के कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक शुरू, विधायकों के रिपोर्ट कार्ड और चुनावी रणनीति पर मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.