ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

संत रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की हुई मौत; चार लोग घायल

हरिद्वार। भगवानपुर के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा और भंडारे के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

इस दौरान एक पक्ष की ओर से अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान आनंद के रूप में हुई है, जिसे पेट के पास गोली लगी थी। वहीं गोली लगने से उसका भाई विशाल, चेहरे के पास छर्रे लगने से योगेंद्र और पैर में गोली लगने से गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा हमलावरों ने जोनी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। एक घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के करीब 30 से 35 लोग अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपित के मकान में आग लगा दी, जिसमें दो बाइक समेत घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा सात से दस अन्य घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। हालात बेकाबू होते देख लोग जान बचाकर घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद पीएसी और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

पुलिस ने आरोपितों को भीड़ से बचाने के लिए एक कमरे में बंद किया। एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने कई घंटे तक शव उठाने से इनकार कर दिया। जब पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर ले जाने लगी तो भीड़ ने पुलिस पर हमला करने का भी प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लिया। देर रात तक गांव में तनाव बना रहा। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  चम्पावत और नैनीताल में गरजे हरीश पनेरु: “अधर्म का साथ छोड़ो, सत्य के साथ खड़े हो”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.