हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा की माता का गुरुवार को सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार विधायक की माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विधायक राम सिंह कैड़ा के पारिवारिक सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.