ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी की धुनाई,शादी का झांसा देते हुए जबरन संबंध बनाए

रुद्रपुर। अल्मोड़ा की युवती को अपना नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उसे नौकरी के लिए रुद्रपुर बुला लिया और उसका जबरन शारीरिक शोषण कर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

इससे परेशान युवती ने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगाें को दी।

इसका पता चलते ही हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर धुनाई लगाई। साथ ही उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

युवती ने हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगाें के साथ शनिवार दोपहर रवींद्रनगर रोड पर युवक को पकड़ लिया। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने उस पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए धुनाई की। साथ ही उसे पिटते हुए आवास विकास चौकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों के साथ आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा की रहने वाली है। वर्ष, 2021 में अल्मोड़ा में फाइनेंस के काम करने वाले युवक से उसकी पहचान हुई।

इस दौरान उसने अपना नाम समीर बताया। युवती के अनुसार बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में समीर रुद्रपुर आ गया और उसे भी नौकरी दिलाने की बात कहते हुए बुला लिया।

आरोप है कि इस बीच समीर ने उसे अपने साथ जगतपुरा में एक कमरे में रखा और शादी का झांसा देते हुए जबरन संबंध बनाने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि उसका असली नाम समीर नहीं है।

वह रामनगर के खताड़ी का रहने वाला सैफ अली है। जिसके बाद से उसने उसे यह कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि उसकी अश्लील फोटो उसके पास है। साथ ही उसे धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। एसआइ ललित चौधरी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

error: Content is protected !!