ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

नैनीताल में कुविवि के देवदार सभागार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आज दिनांक 15 मई को कुविवि के देवदार सभागार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ कुलपति प्रो० दीवान एस रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो० दीवान एस रावत ने कहा कि अधिकांश लोग जागरूकता की कमी, समय के अभाव अथवा स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण नियमित जांच एवं इलाज नहीं करा पाते हैं।

जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सेंट्रल हॉस्पिटल , हल्द्वानी के सहयोग से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा पेट, हृदय, मौसमी बीमारियों, शुगर, ब्लड प्रेशर तथा आंख, कान, गला, मुख संबंधित जांच कर उचित परामर्श दिया गया।

यह भी पढ़ें :  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.