कुविवि के प्रशासनिक भवन में स्थित “माँ सिद्धि दात्री मंदिर” की स्थापना दिवस पर हवन-पूजन संग हुआ भंडार

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आज दिनांक 15 मई 2024 को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित “माँ सिद्धि दात्री मंदिर” का स्थापना दिवस धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर माँ सिद्धि दात्री का भव्य शृंगार किया और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह अभिषेक के साथ हुई। पूजन के बाद हवन, महाआरती के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ।

श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। भंडारे में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्थापना दिवस के मुख्य यजमान कुलपति प्रो० दीवान एस रावत की उपस्थिति में मुख्य आचार्य पंडित महेश जोशी और पंडित कमल किशोर जोशी ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करा कर हवन यज्ञ कराया।

मंत्रोच्चार के साथ हुए यज्ञ में श्री नवल बिनवाल, श्री हरीश ढेला, श्री जीवन सिंह रावत, श्री राजेंद्र जोशी ने सपत्नीक सम्मिलित होकर आहुतियां दी। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक श्रीमती अनीता आर्या, श्री भूपाल सिंह करायत, श्री रमेश कांडपाल, श्री पदम् सिंह बिष्ट, श्री कैलाश बिष्ट, श्री मोहित सनवाल, श्री दीपक बिष्ट, श्री विनोद कांडपाल आदि ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.