ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने भीमताल झील में कूदी

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने भीमताल स्थित झील में खुद कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कुछ युवाओं की तत्परता से उसकी जान बच गई।

मामला शुक्रवार दोपहर कहां है जहां हल्द्वानी की रहने वाली शिक्षिका भीमताल पहुंची और भीमताल झील में छलांग लगा दी।

इससे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय दो युवकों ने युवक महिला को बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ने महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए।

पुलिस ने महिला के परिवार को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली है।

शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया । बताया जा रहे की शिक्षिका काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है।

यह भी पढ़ें :  व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.