ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

नैनीताल विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ धरती मां के नाम पर 23 पेड़ सुरई के लगाए गए

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय एवम एलुमनी सेल द्वारा डीएसबी परिसर में आज एक पेड़ धरती मां के नाम के अंतर्गत डीएसबी में सुरई के 25 पौधे रोपे गए।

वनस्पति विज्ञान की शोध छात्रा दिशा उप्रेती द्वारा तैयार किए गए सुरई के पौधे वनस्पति शास्त्री तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्राध्यापक स्वर्गीय प्रो यशपाल सिंह पांगती ,स्वर्गीय प्रो आरडी खुल्बे,स्वर्गीय प्रो गिरी बाला पंत की स्मृति में आयोजित हुआ तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सुरई जिससे हिमालयन साइप्रेस कहा जाता है का वानस्पतिक नाम क्यूप्रेसस टोरूलिसा है। सुरई वेस्टर्न हिमालय का नेटिव है । सुरई ऊंचाई वाले छेत्र में मिलते है तथा जिम्नोस्पर्म ग्रुप के है।

सुरई से लीसा मिलता है इससे सरना देव भी माना जाता है ।क्यूप्रेसुस ऑयल इसी से बनता है । सुरई की लकड़ी इस्तेमाल होता है तथा भू कटाव को रोकता है।

आज के पौधारोपण कार्य क्रम ,पूर्व निदेशक एच एफ आर आई तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज नसी फेलो ,फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी लंदन डॉक्टर शेर सिंह सामंत ,प्रो एसडी तिवारी ,विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र सिंह बर्गली,निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो ललित तिवारी ,प्रो सुषमा टम्टा प्रो अनिल बिष्ट ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर हेम जोशी ,डॉक्टर प्रभा पंत , दिशा उप्रेती , आनंद ,लीला ,विजय कुमार ,सर्वेंदु वर्मा ,रिचा आर्य ,गीतांजलि उपाध्याय, इंदर रौतेला , एमएससी बॉटनी के शिवांगी रावत , पूजा गुप्ता ,कृतिका जोशी ,ममता अधिकारी , आदि उस्थित रहे तथा पौधे लगाए ।

यह भी पढ़ें :  समाज में नफरत का जहर घोलने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर-SSP मंजूनाथ टी.सी, लालकुआं में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला युवक हिरासत में

You missed

error: Content is protected !!