अमूल और मदर डेयरी के बाद उत्तराखंड की आंचल सहकारी डेरी ने भी दूध के दामों में की बढ़ोतरी 

हल्द्वानी। आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है. उत्तराखंड में आंचल डेयरी ने दूध और अन्य उत्पादों के दाम बढ़ाए है।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ आंचल डेरी ने अपने दूध और दूध से बने पदार्थों के दामों में 2 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने बताया कि बीते दिनों अन्य कंपनी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने भी दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. बढ़े हुए दाम 4 मई से लागू होगा।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की नई रेट लिस्ट के अनुसार जहां पहले एक लीटर स्टैंडर्ड दूध की कीमत 58 थी तो वही अब चार मई से स्टैंडर्ड दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसी तरह फुल क्रीम दूध की कीमत भी दो रुपए बढ़ाई गई है. पहले फुल क्रीम दूध 66 रुपए लीटर था, जो अब बढ़ाकर 68 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

वहीं गाय के दूध के दाम भी दो रुपए ही बढ़े है. पहले जहां आंचल गाय का दूध 56 रुपए लीटर था, तो वहीं अब ये दाम बढ़ाकर 58 रुपए लीटर कर दिए गए। इसके साथ ही एक किलो देसी घी की कीमत भी 630 रुपए कर दी गई है। देसी घी के दामों में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

देसी घी के अलावा 500 ग्राम मक्खन के पैकेट भी 285 रुपए करा गया है. पहले 500 ग्राम मक्खन के पैकेट की कीमत 270 रुपए थी थी. इस तरह एक किलोग्राम आंचल क्रीम की कीमत 500 रुपए थी, जो बढ़ाकर 530 रुपए कर दी गई है. इसके अलावा एक किलो खोवा ₹ 400 रुपए की जगह पर अब 410 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी उत्तराखंड की लोककला ऐपण की पहचान, मंजू रौतेला और हेमलता कबडवाल ने बढ़ाया देवभूमि का मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.