ब्रेकिंग न्यूज़

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र जयपुर पाडली में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता करते हुए महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों से संवाद किया तथा केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं अभिभावकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना और महालक्ष्मी किट वितरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक किया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के भाव से प्रेरित होकर सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी जानकारी साझा की गई। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र व्यक्ति किसी भी कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे।

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और लाभार्थियों को सीधे उनसे जोड़ने का प्रयास किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.