ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर में सरस मेला देखकर घर लौट रही महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने उत्तर प्रदेश के धामपुर स्थित नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में कथित रूप से जहर खा लिया।

सूचना मिलते ही जीआरपी ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रुद्रपुर में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की जानकारी दी।
इसके बाद रुद्रपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में साथ चल रहे युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके देवर करन और उसके परिचित राजा रस्तोगी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.