ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी से काठगोदाम तक नैनीताल रोड में बड़े वाहनों की पार्किंग को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी बड़े बसों व अन्य वाहनों की पार्किंग की जा रही है ।

जिसे देखते हुए परिवहन विभाग और प्रशासन अब एक्टिव मोड में आ गया है। नैनीताल रोड में बसों की पार्किंग करने वाले 40 वाहनों के अब तक चालान भी काट चुके हैं।

उसके साथ ही सिडकुल में चलने वाली बसे वह अन्य बसों संचालकों व मैनेजर के साथ मीटिंग करके उन्हें निर्देश भी दिया गया था कि वह नैनीताल रोड से वाहन पार्किंग हटाकर अपनी पार्किंग स्वयं तलाश करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जिस पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है आरटीओ नंदकिशोर का कहना है कि अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!