ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में परगनाधिकारियों द्वारा स्टेशनरी (किताब) की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग, बेतालघाट, कैंची धाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण कर यह जांच की कि कहीं स्कूल छात्रों को किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं कर रहे हैं या निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोप रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि NCERT की पुस्तकें उपलब्ध हैं या नहीं और कहीं ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से अधिक वसूली तो नहीं की जा रही।

हल्द्वानी क्षेत्र में जांच के दौरान सामने आया कि कई विद्यालय कक्षा 1 से आगे तक एनसीईआरटी के अलावा अन्य निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं, जिनकी कीमत एनसीईआरटी पुस्तकों से काफी अधिक है। इस पर प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कई स्कूलों में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनकी मान्यता को लेकर भी शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.