ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

जलभराव रोकने को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मानसून में जल निकासी बाधित होने पर नगर निगम और जिला प्रशासन का संयुक्त अभियान

अवैध कब्जों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहने के संकेत

हल्द्वानी। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने शनिवार को लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से नाले पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान चलाते हुए लगभग 15 से 20 अतिक्रमण हटाए। अधिकारियों के अनुसार इन अवैध कब्जों के कारण नाले की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बरसात के मौसम में जल निकासी प्रभावित हो रही थी और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई थी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले 70 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अधिकांश लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए। इसके बाद शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल लाइन नंबर-1 तक सीमित नहीं रहेगा। शहर के विभिन्न नालों, जल निकासी मार्गों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान शहर को जलभराव से बचाने, नालों की सफाई सुनिश्चित करने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक भूमि और नालों पर किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!