ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

वन भूमि पर अवैध ढंग से बनी हुईं थीं दुकानें शनिवार की देर सायं वन विभाग ने दुकानें खाली करने को लेकर मुनादी भी कराई थी

एचएन इंटर कॉलेज की 44 दुकानों में गरजी प्रशासन की जेसीबी, हाईकोर्ट से मिली थी 30 नवंबर तक की मोहलत

आज सुबह नौ बजे से चला अभियान

हल्द्वानी। वन विभाग ने एचएन इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटी 44 अवैध दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमाया था जिसे आज प्रशासन की टीम ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया।

इस बीच लोगों की अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हल्की बहस भी हुई मगर प्रशासन ने किसी की एक न सुनी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कराया।

शनिवार की देर सायं वन विभाग ने दुकानें खाली करने को लेकर मुनादी भी कराई थी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने खुद ही सामान हटाना शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि वन विभाग की तराई केंद्रीय वन डिवीजन ने हरिदत्त नित्यानंद इंटर कॉलेज को लीज पर कुल 12.23 एकड़ जमीन दी थी। लीज में शर्त थी कि भूमि का उपयोग सिर्फ शिक्षण के लिए ही होगा।

वर्ष 1990-91 में लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ, कॉलेज की बाउंड्री से सटी वन भूमि पर अवैध ढंग से दुकानें बना दी गईं। फिर देखते ही देखते 44 दुकानें बन गईं।

इनमें मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, मोबाइल रिचार्ज, सब्जी, मीट, फोटो स्टेट आदि की दुकानें बन गईं वन विभाग ने 5.23 एकड़ भूमि की लीज निरस्त कर कॉलेज प्रबंधन से वन भूमि से वैध व अवैध कब्जे हटाकर भूमि को वन महकमे के सुपुर्द करने को पत्र लिखा।

इसके बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट, जिला कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचा। जहां वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे। बाद में दुकानदारों ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर 31 अक्टूबर तक की मोहलत मांगी थी।

बाद में फिर से प्रार्थना पत्र सौंपकर 30 नवंबर तक की मोहलत मांगी। इधर, एक नवंबर को वन विभाग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें :  स्कॉलर्स एकेडमिक होम में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, प्रतिभा, जुनून और सम्मान का दिखा अद्भुत संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.