ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षकों की प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और छात्र-छात्राओं के शानदार कार्यक्रमों ने बांधा समां

हल्द्वानी। स्कॉलर्स एकेडमिक होम में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘गुरु-उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभा, जुनून, सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या  प्रसून भट्ट ने अपने जोशीले और शायराना अंदाज से समारोह में नई ऊर्जा का संचार किया। उनकी ओजस्वी शेरो-शायरी ने उपस्थित दर्शकों को खूब प्रभावित किया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक  के.के. भट्ट ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गुरु की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी अभूतपूर्व प्रबंधन क्षमता और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए यह साबित किया कि विद्यालय में उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करने का अवसर दिया जाता है।

शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में शिक्षकों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा शिक्षकों ने तंबोला, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिक्षकों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से अलग हटकर इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में सुर, ताल, मनोरंजन और जुनून का ऐसा रंग देखने को मिला कि पूरा आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।स्कॉलर्स एकेडमिक होम में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, प्रतिभा, जुनून और सम्मान का दिखा अद्भुत संगम

विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस समारोह को शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के अवसर के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। योजना निर्माण से लेकर मंच संचालन, अनुशासन व्यवस्था, कार्यक्रम प्रबंधन और छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन तक शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और बेहतर समन्वय के चलते समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस को आपसी सौहार्द, सम्मान और उत्साह के साथ मनाते हुए इस आयोजन को यादगार बनाया।

समारोह में शामिल सभी लोगों के लिए यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा, प्रतिभा और सम्मान का एक अविस्मरणीय अवसर बन गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित हुए शीलू कुमार; बोले— खेलेंगे युवा, तभी खिलेगा क्षेत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.