हल्द्वानी। प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  गौजाजाली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो जूस फैक्ट्रियों को सील कर दिया।

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जूस निर्माण में भारी गड़बड़ी और हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। साथ ही घरेलू बिजली कनेक्शन के जरिए व्यावसायिक कार्य भी किया जा रहा था।
प्रशासन की टीम ने दोनों जूस फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं, निरीक्षण के दौरान पास में ही एक अवैध क्लिनिक भी संचालित होता पाया गया।

यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर एलोपैथिक दवाइयां बांटते हुए पकड़े गए, और डेंटल सर्जरी होने की भी आशंका जताई गई है। मौके पर मौजूद चिकित्सक प्रशासन को कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते क्लिनिक को भी तत्काल बंद कर दिया गया।

एसडीएम राहुल शाह ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नैनीताल को क्लिनिक के दस्तावेजों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  10 नवंबर से बदलेगा पहाड़ों का मौसम! उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.