बहुमत मिलने के बाद बोले-“आखिरी सांस तक आपके लिए काम करूंगा’

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं. वो पत्नी मेलानिया ट्रंप और कैंपेन स्टाफ के साथ स्टेज पर पहुंचे।

इस दौरान ट्रंप ने कहा, “हम अपने देश को हील करने में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि, ये अमेरिका के लिए “स्वर्ण युग” होगा और ये अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है।

जो हमें अमेरिका के फिर से महान बनाने में सक्षम बनाएगी.”बता दें, ट्रंप का कैंपेन का नारा, मेक अमेरिका ट्रंप अगेन रहा है. ट्रंप ने अपनी जीत की घोषणा कर दी है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व और शक्तिशाली बहुमत दिया है. ट्रंप फ्लोरिडा के कैंपेन मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।

यहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान उनके समर्थक USA-USA के नारे लगाते रहे. उन्होंने भीड़ से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वो पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि ये “उनकी ज़िंदगी के सबसे अहम दिन थे।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.