पेट्रोल-डीजल के बाद गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा, कीमतों में ₹50 की हुई बढ़ोतरी; उज्जवला लाभार्थियों पर भी पड़ी मार

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए हैं।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी लागू होगी। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कल सुबह (8 अप्रैल) से 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। साथ ही पुरी ने ऑयल प्राइसिंग स्ट्रेटेजी पर भी एक डिटेल ओवरव्यू शेयर किया है।

पुरी ने कहा, “पीएमयूवाई (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) लाभार्थियों के लिए, गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। अन्य उपभोक्ताओं के लिए, यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।”

पुरी ने कहा कि एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी समय-समय पर होने वाली समीक्षा के अधीन है, जो कि आमतौर पर हर 2-3 सप्ताह में होती है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गयी है। पर इसका असर रिटेल ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।
इस पर पुरी ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज में की गई बढ़ोतरी का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर बोझ डालना नहीं है, बल्कि सब्सिडी वाली गैस कीमतों के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को होने वाले 43,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करना है।

इससे पहले 1 अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटा दी थी। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 1,762 रुपये रह गई है।
मुंबई में इसकी कीमत अब 1,713.50 रुपये है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमश: 1,868.50 रुपये और 1,921.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.