हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में हल्दुचौड़ डोलिया निवासी ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिलने के बाद आज परिजनों ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए दिव्यांशु की हत्या के आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है।हल्द्वानी: ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि दिव्यांशु की हत्या की गई है और उसकी आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया गयाहै।

ग्रामीणों ने हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मुलाकात करते हुए तत्काल मामले का खुलासा किए जाने की मांग कीहै।

वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहानी का कहना है कि अभी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई है।

मेडिकल बोर्ड बनाया गया है जो की पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी आगे की जांच शुरू करेगी।

फिलहाल परिवार को भी पुलिस द्वारा की जाने वाली सारी कार्रवाई से अवगत कराया गया है।

गौरतलब है कि कल मंडी चौकी क्षेत्र में जंगल के अंदर ग्राफिक एरा के छात्र दिव्यांशु पांडे की लाश मिली थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.