ब्रेकिंग न्यूज़

रौशिल से हैडाखान मंदिर तक निकाली गई श्री राम मंदिर अयोध्या से पुजित अक्षत कलश यात्रा

विधायक कैड़ा सहित सैकड़ो लोग यात्रा में हुए शामिल

भीमताल। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज धारी ब्लॉक मै पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। अक्षत कलश यात्रा को रौशिल राम मंदिर से शुरू कर, गुमालगाँव,पनियामेहता, पनियाबौर, बडेत,स्युड़ा, मुरुकुड़िया, हैड़ाखान हैडाखंडी मंदिर क्षेत्र में घुमाया गया।

कलश यात्रा में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा सहित बढ़-चढ़कर महिलाओं ने पहाड़ी वेशभूषा में शामिल होकर राम आरती की। साथ ही कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे लगाए गए।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने राम भक्तो को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि श्री राम के चरणों में अर्पित अक्षत को हम अपने क्षेत्र में घुमा रहे हैं।

विधायक कैड़ा ने कहा हम सब का वर्षो पूर्व सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मै भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है राम भगवान को 22 जनवरी को अयोध्या मै अपने घर मै विराजमान होंगे।

अक्षत कलस यात्रा के दौरान चिराग बोरा, निखिल महतोलिया, नितिन राणा, पुष्कर महरा, गौरव सम्मल,युगल सम्मल, ललित सम्मल,कमलेश भट्ट, डीकर मेवाडी, पंकज सम्मल दीपक सिंह,आना सिंह,सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, भाजपा पदाधिकारीयों ने शामिल होकर अक्षत कलश यात्रा को भव्य बनाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.