हल्द्वानी। अंबेडकर युवा संगठन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कुमाऊँ शिल्पकार सेवा संस्थान, राजेंद्र नगर वार्ड-12, गली संख्या-1, हल्द्वानी में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, प्रेम और संगठन की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के संयोजक और संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार ‘पिन्नू’ ने इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाता है ।

उन्होंने कहा गौतम बुद्ध करुणा, अहिंसा और ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने संसार को दुःखों से मुक्ति का मार्ग दिखाया जिसे अष्टांगिक मार्ग कहा जाता है।

बुद्ध ने भौतिक सुखों का त्याग कर सत्य की खोज में जीवन बिताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार बौद्ध ने की, जबकि संचालन हरीश सिनौली ने किया गोष्ठी के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश चंद्र आर्य रहे।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर चेतराम सागर, पूर्व पार्षद राधा आर्या, पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार ‘मन्नू’,समाजसेवी इंदर पाल सहित अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को अंबेडकर युवा संगठन की ओर से सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.