ब्रेकिंग न्यूज़
गौलापार में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन: पर्वत पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई संकुल लाखनमंडी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चाहल्द्वानी-लालकुआं को केंद्र की बड़ी सौगात: नगला से लालकुआं तक बनेगा 7 किमी बाईपास, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन को मंजूरीएसटीएच में डॉक्टरों की हड़ताल का दायरा बढ़ा, इंटर्न और पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी आंदोलन में शामिल; स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव2027 से पहले कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, हल्द्वानी में शीलू कुमार और सपना कुमारी समेत कई लोग पार्टी में शामिल

पिथौरागढ़।  अस्कोट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार, भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आया था।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भुवन प्रसाद ने आपा खो दिया और धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने गीता देवी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस खौफनाक घटना से शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच जारी है।
मृतका गीता देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी विवाहित हैं।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.