ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चाहल्द्वानी-लालकुआं को केंद्र की बड़ी सौगात: नगला से लालकुआं तक बनेगा 7 किमी बाईपास, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन को मंजूरीएसटीएच में डॉक्टरों की हड़ताल का दायरा बढ़ा, इंटर्न और पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी आंदोलन में शामिल; स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव2027 से पहले कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, हल्द्वानी में शीलू कुमार और सपना कुमारी समेत कई लोग पार्टी में शामिलडीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने CSIR-NET में लहराया परचम, पूजा गुप्ता, हीरा भट्ट और सूरज कुमार समेत कई छात्रों को सफलता

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की वार्षिक एथलेटिक मीट जिमखाना एवं डीएसए मैदान में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई। खेलों का उद्घाटन कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि खेल जीवन को सार्थक बनाते हैं, शरीर को फिट रखते हैं और अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने खेलों को एकता का माध्यम बताते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय पंत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल ऊर्जा का सकारात्मक संचालन करते हैं। आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार और संचालन कर रहे विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्कूल बैंड की आकर्षक प्रस्तुति, मार्च पास्ट और खेल शपथ ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कुलपति सहित विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं में टग ऑफ वार, दौड़, जेवलिन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और हाई जंप सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टग ऑफ वार पुरुष वर्ग में बीपीईएस प्रथम और आईटेप द्वितीय रहा, जबकि महिला वर्ग में 79 बटालियन एनसीसी प्रथम स्थान पर रही।

दौड़ प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 और 800 मीटर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा रिले रेस, जेवलिन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जंप स्पर्धाओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

खेलों के सफल संचालन में विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्ती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.