ब्रेकिंग न्यूज़

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएनटीएफ) ने शहर कोतवाली स्थित राजा रोड पर एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का किया पर्दाफाश 

पुलिस ने तीन महिलाएं, दो पुरुष व गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार महिलाएं बिहार व बंगाल की रहने वाली 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि देहरादून के राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक महिलाएं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था. साथ ही मौके से पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली।
पुलिस टीम को जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.