ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

पहले जवानों की गाड़ी पर हमला और फिर रिटायर्ड एसएसपी की हत्या। कश्मीर में हुई इन आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज जम्मू-कश्मीर के जम्मू पहुंचकर अभियान की समीक्षा कर सकते हैं।

सैन्य प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में 21 दिसंबर को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर चार सैनिकों को शहीद कर दिया था। इस हमले में तीन सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद आतंकियों ने अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हमले की दी जा सकती है जानकारी

सेना प्रमुख को 16 कोर अधिकारियों के साथ रस्ट राइफल्स के साथ चल रहे अभियानों और पुंछ राजौरी सेक्टर में काउंटर टेररिस्ट ग्रिड को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों क बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें उन इलाकों के बारे में भी बताया जाएगा, जहां 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। जनरल मनोज पांडे को हाल के आतंकवादी हमले के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है.

सैन्य मुख्यालय भी रख रहा है नजर

बता दें कि आतंकी घटनाओं के बाद सेना मुख्यालय भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है. बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में ज्यादातर ऑपरेशन हुए हैं, वहां के अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह ही रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का भी दौरा होने वाला है.

घुसपैठ रोकने के लिए सख्त पाबंदी

भारतीय सेना ने अब पाकिस्तान की ओर से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत कर दी है। चीन और पाकिस्तान के बीच सांठगांठ इस क्षेत्र में सक्रिय है, ताकि सेना पर लद्दाख सेक्टरों से सैनिकों को हटाने और उन्हें वापस जम्मू कश्मीर में तैनात करने का दबाव बनाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव के बीच हल्द्वानी में बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.