उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर आज उच्च न्यायलय की अधिवक्ता बार सभागार बार एसोसिएशन में आगामी कार्यकरणी गठित करने हेतु वर्तमान अध्यक्ष डीसीएस रावत व महा सचिव सौरभ अधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं का जनरल हाउस बुलाया।

जिसमे अध्यक्ष की तरफ से उनके द्वारा किए किये कार्यो का व्योरा दिया। अध्यक्ष ने कहा कि जब उच्च न्यायलय की खण्डपीठ ने उच्च न्यायलय को आईडीपीएल में शिफ्ट करने का जो आदेश दिया ,बार की चयनित कार्यकारिणी व सभी सदस्यों के सहयोग से इस आदेश को सर्वोच्च न्यायलय में चुनोती दी।

सर्वोच्च न्यायलय ने उच्च न्यायलय के आदेश पर रोक लगा रखी है। जो आज भी बरकरार है। आगामी चयनित कार्यकारिणी इस केस की प्रभावी रूप से पैरवी करें। उनका कार्यकाल कष्ट मयी रहा।

उनके द्वारा अधिवक्ताओं को सुविधा देने के लिए जो प्रयास किया व जो दे सके वे आज भी पर्याप्त नही नही है।मेरी आने वाली कार्यकारिणी से निवेदन है कि जो कार्य हम न सके वे उसे पूरा करें।

अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं इस लायक नही था मेरे गुरुजी श्री लोकेंद्र डोभाल व राजेन्द्र डोभाल और उसी चैंबर साथियों ने बड़ा सहयोग किया। मैं सबका धन्यवाद करता हूँ। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र डोभाल, लोकेंद्र डोभाल,देवांग,स
सुभाग स्वेता ,रंगोली ,गीता परिहार रावत, बीएस रावत, जीडी जोशी प्रतुल कुमार, राजेश जोशी, हरेंद्र रावल , सीएम साह, नीरज उप्रेती, आलोक मेहरा ,शिधार्थ साह, भुवनेश जोशी, संजय भट्ट, एमसी कांडपाल,आगामी चुनाव मे प्रतिभाग करने वाले अध्यक्ष पद हेतु विजय भट्ट,डीएस मेहता व महासचिव हेतु वीरेंद्र रावत व शक्ति सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.