ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोरभीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

बीईओ वंदना रौतेला ने समीक्षा बैठक में दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के विकासखंड स्याल्दे में खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने बीआरसी सभागार में राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों, बोर्ड परीक्षा परिणामों, छात्रहित योजनाओं और विद्यालयी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बीईओ ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को बधाई दी, जबकि कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों को सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों की सराहना भी की गई।

गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में पेयजल, पंखों और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा हीट वेव से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। वनाग्नि की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

बीईओ ने 7 मई को आयोजित होने वाले कृमिमुक्ति दिवस के सफल संचालन, दवा वितरण और रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मिशन कोशिश और मिशन कर्मयोगी के तहत शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ाने और नवाचार आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, वितरण और रिक्त पदों की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना में पारदर्शिता, नियमित ऑनलाइन प्रविष्टि और छात्र उपस्थिति अद्यतन रखने पर जोर दिया गया। विज्ञान प्रयोगशालाओं के उपयोग और पुस्तकालय के माध्यम से पठन संस्कृति विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

बीईओ वंदना रौतेला ने कहा कि विद्यालय समाज निर्माण के केंद्र होते हैं और सभी प्रधानाचार्य जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में विकासखंड नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.