भवाली पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 हरबंस सिंह एसपी क्राइम नैनीताल के दिशा निर्देशन,  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक- 13.05.2024 को संतोष कुमार पुत्र वलीराम निवासी गंगोरी ककड़ीघाट भवाली नैनीताल 31 वर्ष के क़ब्ज़े से 90 पव्वे गुलाब देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में १
1- उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार
2- का0 जगदीश धामी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों पर 26 अक्टूबर से नया नियम लागू, हर ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और ‘यूज बाय’ डेट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.