ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं पुलिस टीम ने 23 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर व लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने एवम वारंटियों की धरपकड़ हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक- 13.05.2024 को आसिफ मोहम्मद पुत्र शराफत अली निवासी बिन्दूखत्ता लालकुआँ नैनीताल उम्र-24 वर्ष को 23 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में 
01-व0उ0नि0 द्वितीय दीपक बिष्ट
02-हे0का0 त्रिलोक सिंह
03-का0 चन्द्रशेखर

वारंटी गिरफ्तार

 डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13-05-24 को लालकुंआ पुलिस द्वारा विगत काफी समय से फरार चल रहे वारंटी विमल चौधरी पुत्र कुंदन चौधरी निवासी वार्ड नम्बर 3 जवाहर नगर लालकुंआ नैनीताल को कब्रिस्तान रोड से गिरफ्तार किया गया। वारंटी को मा0 न्यायालय पेश कराया जाएगा

गिरफ्तारी टीम
1-उ0नि0 दीपक बिष्ट
2- हे0का0 त्रिलोक रौतेला
3- का0 चंद्रशेखर मल्होत्रा

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चार दिनों से मूसलाधार बरसात ने बढ़ाई मुसीबत, IMD का यलो अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.