ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या

हरिद्वार। ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई है।

पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अर्चना पत्नी स्व. उमाकांत निवासी चाकलान ज्वालापुर घटना के वक्त घर पर अकेली थीं।

प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.