भीमताल। बाल विकास परियोजना धारी सौजन्य से दूरस्थ ग्राम सभा दुदुली के आगनवाड़ी केंद्र पर पोषण माह का आयोजन किया गया।
जिसमें पोषण से संबंधित स्टाल लगायी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती नीता दीक्षित जी द्वारा दीप प्रज़्वलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया ।

किशोरियों और कार्यकारियों और बच्चो द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती नीता दीक्षित ही द्वारा संतुलित आहार के फ़ायदे बताए गए।

 जंक फ़ूड से होने वाली बीमारियो के बारे में जानकारी दी गई साथ ही किशोरी बालिका को अपने में सक्षम बनने पर ज़ोर दिया

एएनएम सरोजिनी धनी ही द्वारा कीड़े की दवाई और टीकाराम के विषय में बताया गया
एनएनएम स्टाफ श्री सूरज जी द्वारा पोषण और विभागीय योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म और हाइजीन संबंधित जानकारी दी गई और गोरा ऐप के विषय में बताया गया।
1098 और 181 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।
तत्पश्चात् बच्चो को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दुदली ललिता जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवदत्त शर्मा,सेक्टर सुपरवाइज़र कुसुमलता जी,
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक  शाकिर हुसैन सामाजिक कार्यकर्ता  गिरीश चंद्र शर्मा,आशा कार्यकर्ता नंदी आर्य, जया बेलवाल, ललिता बेलवाल, निर्मला पुष्पा आगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आगनवाड़ी कार्यकृत्ति हेमा द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.