ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना में विभागीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही उदासीनता

ग्रामीणों का आरोप, अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर बना दी डीपीआर

ग्रामीणों का आरोप इतनी बड़ी धनराशि की योजना पर आज तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या ठेकेदार नहीं आया देखने, सिर्फ मजदूरों के हवाले पेयजल योजना

ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी धारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री धामी को भेजा ज्ञापन,उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

10 करोड रुपए की धनराशि खर्च कर ग्रामीणों को कुछ भी लाभ नहीं होगा लाभ

विभागीय अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही, तीन ग्राम सभाओं के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश,दी आंदोलन की चेतावनी

250 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन उप जिधलाधिकारी को सौंपा

ज्ञापन में कई जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर

लगभग 600 परिवारों ने दी उग्र आंदोलन करने की धमकी

भीमताल/ओखलकांडा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कटना, ग्राम पंचायत सूनी एवं ग्राम पंचायत कोटला विकास खण्ड ओखलकांडा में जल संस्थान विभाग नैनीताल के द्वारा कार्य करवाया जा रहा है।

जो मानकों के पूर्ण रूप से विपरीत है तथा विभाग द्वारा महज खानापूर्ति की जा रही है। ग्राम पंचायत वासियों तथा पंचायत प्रधानों के बार- बार अनुरोध किये जाने पर भी विभाग के अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है।

उक्त योजना लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है। ठेकेदार एवं विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से कई किलोमीटर बढ़ा कर कार्य दिखाया जा रहा है।

कार्य से सम्बन्धित फर्जी कागजात बनाये जा रहे है। महोदय गलत तौर पर पेयजल लाईन निर्माण किये जाने से उपरोक्त ग्राम पंचायत वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पायेगा जिससे 600 परिवार पूर्ण रूप से योजना से बंधित हो जायेंगे।

विभाग द्वारा कई वर्ष पुरानी योजना को नयी योजना के साथ सम्मिलित कर क्षेत्र वासियों के साथ धोखा किया जा रहा है। उक्त कारण के चलते क्षेत्र वासियों में काफी रोष व्याप्त है। इसलिए उक्त योजना की जाँच किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है।

ग्रामीण रोशन सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में ग्रामीण उप जिलाधिकारी से मिले व सौंपा ज्ञापन। इस दौरान ग्राम प्रधान कोटला तेज सिंह बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह लमगड़िया पूर्व प्रधान कटना किशन सिंह लमगड़िया पूर्व सरपंच लाल सिंह लमगड़िया पूर्व सरपंच गोविंद सिंह लमगड़िया नारायण सिंह बिष्ट उमेद सिंह लमगड़िया सहित कई लोग शामिल थे।भीमताल : 10 करोड़ लागत की पेयजल योजना सिर्फ मजदूरों के हवाले, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

भीमताल : 10 करोड़ लागत की पेयजल योजना सिर्फ मजदूरों के हवाले, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.