ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल । पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रामगढ़ से मुक्तेश्वर रोड पर कसियालेख में स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए या किए जा रहे निर्माण कार्यों में झील विकास प्राधिकरण और जिला विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई जा रही रोक के संदर्भ में धरना प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षण किया है।

पत्र की प्रतिलिपि कुमाऊं कमिश्नर और प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत को भी भेजी गई है।

हरीश पनेरू ने पत्र में कहा कि रामगढ़-मुक्तेश्वर क्षेत्र में परंपरागत रूप से निवास कर रहे लोग अपने बच्चों के लिए आवास, गौशाला, मुर्गीबाड़ा, शौचालय निर्माण और छोटे व्यवसाय हेतु कमरा या दुकान बना रहे हैं।

इसके बावजूद जिला विकास प्राधिकरण द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। कई लोगों पर चालान किए गए और कई को मौखिक धमकी दी गई।भीमताल  : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप 

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के निर्माण कार्यों को लेकर 200 मीटर हवाई मुख्य मोटर मार्ग से संबंध जोड़कर अधूरी कार्रवाई की जा रही है, जबकि बाहरी लोग मुख्य मोटर मार्ग के पास बड़े भवन बना रहे हैं।

हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पहाड़ में परंपरागत रूप से रहने वाले स्थानीय लोगों के चालान निरस्त किए जाएं और उनके निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की अनुमति प्रदान की जाए।

पत्र के समय ग्राम पंचायत प्रधान गजार धारी शीतल और ग्राम प्रधान चौखुटा लक्ष्मी बिष्ट सहित दर्जनों स्थानीय प्रभावित लोग उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.