भीमताल में जल सस्थान सविदा कर्मचारियो का धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल के भीमताल में उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने भीमताल जलसंस्थान कार्यालय में वेतन व एरियर का भुगतान नहीं करने पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

भीमताल कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमल कनौजिया ने बताया कि कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक वेतन नहीं दिया गया जिसके चलते कर्मचारी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है ।

व्हेर कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नही मिलने से बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार से वेतन देने की मांग करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दे रहा है।

इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को हर महीने समय से वेतन नहीं दिया गया तो वह काम करना छोड़ देंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.